फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   advocate

मॉडल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह

Wed, 21 Sep 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
advocate
शपथ ग्रहण समारोह के बाद फूलमाला पहने खड़े ईल्डर कमेटी व एसोएशिन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। तहसील सभागार में मंगलवार को खागा मॉडल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें अध्यक्ष के अलावा अन्य सभी पदों पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण यादव का निधन हो चुका है। इस कारण यह पद खाली है।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्रीकृष्ण श्रीवास्तव, सदस्य अर्जुन सिंह चौहान व चुनाव अधिकारी अनिल सिंह की मौजूदगी में शपथ ग्रहण हुआ। सबसे पहले हरिशंकर सिंह ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष की शपथ ली। इसके बाद उपाध्यक्ष मोहम्मद शहजादुल हक, हेमराज लोधी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष महेश सिंह व बलवंत सिंह, महामंत्री भूपाल सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव प्रकाशन अंकित कुमार द्विवेदी, संयुक्त सचिव प्रशासन जयनेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय चंद्रमोहन ने शपथ ली। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हरपाल सिंह, अमर सिंह, रामबहादुर, वीरेंद्र सिंह, संतोष कुमार शर्मा, निरंजन सिंह ने शपथ ग्रहण की। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य उमेश सिंह, अर्जुन सिंह, पंकज तिवारी, अभिषेक त्रिवेदी ने शपथ ली। इस मौके पर बाबूलाल निषाद, कपिल एडवोकेट, हनुमान सिंह, मोहम्मद यूनुस, संजय सिंह, मूलचंद्र तिवारी, जीतेंद्र सिंह यादव, सुघर सिंह यादव, रामसखा द्विवेदी, मोहम्मद लतीफ, मलखान सिंह यादव, रामचंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed