{"_id":"5a453f404f1c1b0e788b56eb","slug":"adverse-entry-to-the-adm-on-not-being-told","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीओ न बता पाने पर एडीएम को प्रतिकूल प्रविष्टि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीओ न बता पाने पर एडीएम को प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेसिंग में अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद के कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल ने गुरुवार को स्वच्छता संबंधी जीओ न बता पाने पर एडीएम जगदीश सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। वह वीडियो कांफ्रे सिंग में स्वच्छ भारत मिशन पर जानकारी ले रहे थे, जिसे एडीएम नहीं बता सके। कमिश्नर ने चार जनवरी से निकाय स्तर पर शुरू होेने जा रहे सर्वे की जिम्मेदारी स्थानीय निकाय को दी।
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेसिंग में प्रभारी डीएम एसपी आनंद से पहले कमिश्नर मुखातिब हुए। स्वच्छता पर कई सवाल पूछे। इसके बाद कमिश्नर ने एक-एक कर प्रगति का आंकलन शुरू किया। एडीएम से कमिशभनर ने स्वच्छता अभियान के बारे में कुछ सवाल किए। जवाब अटपटा लगने पर कमिश्नर ने उनसे जीओ पर सवाल शुरू कर दिया।
विज्ञापन
न बता पाने पर प्रतिकृल प्रविष्टि देने का आदेश दिए। कमिश्नर ने चार जनवरी से शुरू होने वाले निकाय स्तर पर सर्वे कार्य की तैयारियाें की भी जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता संबंधी अहम कार्यक्रम में किसी प्रकार की हीलाहवाली से बाज आने की नसीहत भी बातों-बातों में दी।
विज्ञापन