फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Adopt electric vehicles, make the country self-reliant: Sadhvi

इलेक्ट्रिक वाहन अपनाएं, देश को आत्मनिर्भर बनाएं : साध्वी

Mon, 18 May 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Adopt electric vehicles, make the country self-reliant: Sadhvi
फोटो-38-साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत करते लोग। संवाद
बिंदकी (फतेहपुर)। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष ने पेट्रोल-डीजल की बचत और इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने पर जोर देते हुए आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

कुंवरपुर रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर में रविवार शाम राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का माला और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। स्वागत के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सभी को पेट्रोल-डीजल की बचत करनी चाहिए। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ देश को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्होंने अप्रैल माह में ही इलेक्ट्रिक कार खरीदी है और अब उसी का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने लोगों से इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने की अपील करते हुए कहा कि भारत में बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण बढ़ने से देश का धन देश में ही रहेगा। कार्यक्रम में डॉ. राजेश कुमार गुप्ता उर्फ राजा भैया, जिला उपाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, डॉ. ओम प्रकाश, मोहम्मद इम्तियाज, एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।

फोटो-38-साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत करते लोग। संवाद

फोटो-38-साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed