फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Adhena's team defeated Janak Dulari Eleven Aung

Fatehpur News: अढ़ेना की टीम ने जनक दुलारी इलेवन औंग को दी शिकस्त

Mon, 18 May 2026 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Adhena's team defeated Janak Dulari Eleven Aung
फतेहपुर। मलवां ब्लॉक के औंग कस्बा स्थित जनक दुलारी इंटर कॉलेज मैदान पर सीजन-3 दीवाना मस्ताना क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। रविवार को अढ़ेना और जनक दुलारी इलेवन औंग के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें अढ़ेना की टीम ने सधी हुई गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग के दम पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में अढ़ेना की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जनक दुलारी इलेवन (औंग) की शुरुआत बेहद खराब रही। अढ़ेना के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेते हुए दबाव बनाए रखा और पूरी टीम को मात्र 44 रनों पर समेट दिया।
विज्ञापन

45 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अढ़ेना की टीम को भी जनक दुलारी इलेवन के गेंदबाजों ने कड़ी टक्कर दी। लक्ष्य तक पहुंचने में टीम को संघर्ष करना पड़ा लेकिन सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से जरूरी रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले अढ़ेना के खिलाड़ी प्रिंस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed