{"_id":"61390a428ebc3eb6242a6a9e","slug":"adhar-card-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6510158103","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे लोग
विज्ञापन
फतेहपुर। बच्चे का स्कूल में दाखिला कराना हो, खरीद केंद्र में गेहूं-धान की बिक्री करनी हो, पेंशन लेना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, आवास योजना का लाभ लेना या बिजली कनेक्शन लेना हो, अब कोई भी काम बिना आधार कार्ड के हो पाना संभव नहीं है। इतने उपयोगी दस्तावेज को बनवा पाना जिले में अब सबके बस की बात नहीं है। दरअसल जिन संस्थानों को आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी, उन्होंने किसी ने किसी कारण से काम बंद कर दिया है।
बुधवार को अमर उजाला ने पड़ताल की, तो पता चला बैंक, डाकघर और शिक्षा विभाग के यूआरसी कार्यालय में आधार कार्ड बनाने का काम बंद है। काउंटर में किसी ने मशीन खराब होना लिख दिया तो किसी जगह पर जानकारी देने के लिए ही कोई नहीं हैं। लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए भट रहे हैं।
आईटीआई रोड स्थित बीओबी शाखा में एक काउंटर पर आधार कार्ड बनाने की स्लिप को लगी हुई थी, लेकिन आधार कार्ड नहीं बन रहे थे। शाखा प्रबंधक विमल वर्मा ने बताया कि एक महिला कर्मचारी को आधार कार्ड बनाने के लिए रखा गया था। हफ्ताभर से वह बीमार है, इसलिए आधार कार्ड बनाने का काम बंद हो गया है। सोमवार तक महिला कर्मचारी नहीं आती हैं, तो किसी दूसरे कर्मचारी को आधार कार्ड के लिए तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रमुख डाकघर शादीपुर में महीने भर से आधार कार्ड बनाने का काम बंद है। यहां पर मशीन खराब होने की नोटिस चस्पा कर दी गई है। आधार कार्ड बनवाने के लिए यहां लोग आते हैं, लेकिन उनका काम नहीं हो पा रहा है। प्रमुख डाकघर के एपीएम शत्रुघ्न लाल ने बताया कि आधार कार्ड बनाने की वेबसाइट में काम चल रहा है। इसलिए आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। मुख्यालय वसे वेबसाइट सही होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
बीईओ व यूआरसी में भी नहीं बन रहे आधार
स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए शिक्षा विभाग को जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए शहरी क्षेत्र के यूआरसी व ग्रामीण क्षेत्र के बीईओ कार्यालय में आधार कार्ड बनाने का काम शुरू किया गया था, लेकिन एक महीने से यहां भी आधार कार्ड बनाने का काम बंद है।
अब स्कूल खुलने के कारण बच्चों के एडमीशन, छात्रवृत्ति, बैंक अकाउंट खुलवाने में आधार की जरूरत है। आधार न बनने के कारण बच्चों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बीएसए संजय कुशवाहा ने बताया कि अगले हफ्ते आधार कार्ड बनाने काम शुरू हो जाएगा।