{"_id":"62bb534d265f364bb11cc998","slug":"action-fir-inspecter-fatehpur-news-knp7048172161","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर सहित तीन दरोगाओं पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर सहित तीन दरोगाओं पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा(फतेहपुर)। कल्यानपुर थाने के पूर्व इंस्पेक्टर केशव वर्मा सहित तीन दरोगाओं के खिलाफ एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ बिंदकी रहे योगेंद्र सिंह मलिक ने यह मुकदमा कल्यानपुर थाने में ही दर्ज कराया है।
दलाबला खेड़ा मजरे गुगौली की रहने वाली एक अनुसूचित जाति की युवती 23 फरवरी 2021 को लापता हो गई थी। इस पर उसकी मां ने कल्यानपुर थाने में गांव के दो सामान्य वर्ग के युवकों पर युवती को ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। युवती की मां ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद की शरण ली थी।
हाईकोर्ट के आदेश पर 10 दिसम्बर 2021 को कल्यानपुर थाने में राही सिंह व हैप्पी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल तो भेज दिया था, लेकिन लड़की का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
इस मामले में हाईकोर्ट ने लापरवाही बरतने वाले तत्कालीन इंस्पेक्टर कल्यानपुर केशव वर्मा सहित अन्य पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे।ं मंगलवार को बिंदकी के सीओ रहे योगेंद्र सिंह मलिक ने कल्यानपुर थाने में ही तत्कालीन इंस्पेक्टर केशव वर्मा, उप निरीक्षक महेंद्र वर्मा, उप निरीक्षक यशकरन सिंह व उप निरीक्षक संजीव यादव के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।