फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused arrested for raping a young woman under the pretext of marriage.

Fatehpur News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping a young woman under the pretext of marriage.
फोटो-41-राधनगर थाने में खड़ा आरोपी गौरव सिंह। स्रोत: पुलिस
फतेहपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कई महिलाओं को भी ब्लैकमेल करने का युवती ने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने एक अगस्त को सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर चौराहा निवासी गौरव सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवती का आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिये गौरव ने उससे दोस्ती की।
विज्ञापन

इस दौरान एक-दूसरे के साथ फोटो खींची थी। फोटो में छेड़छाड़ कर गौरव ने अश्लील बना दी। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। शादी का झांसा देकर घर बुलाकर शारीरिक संबंध भी बनाए। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगवा किशोरी से कौशाम्बी में दुष्कर्म

फतेहपुर। अगवा किशोरी को युवक ने रिश्तेदार के घर में रखकर दुष्कर्म किया। राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का 15 दिन पहले अपहरण हो गया था। पुलिस ने मामले में शहर के अंबेडकरनगर निवासी आकाश साहू को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी का आकाश साहू अपहरण कर कौशाम्बी में एक रिश्तेदार के घर ले गया था। यहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी में कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर। किशनपुर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी सत्यदेव निषाद को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपी बांदा जिले के कामासिन थाना क्षेत्र नंदूपुर गांव का रहने वाला है। सत्यदेव निषाद एक गांव की किशोरी के गांव चार अगस्त को आया था। घर में किशोरी के अकेला पाकर दुष्कर्म किया। परिजन के खेत से लौटने पर किशोरी ने आपबीती बताई थी। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

फोटो-41-राधनगर थाने में खड़ा आरोपी गौरव सिंह। स्रोत: पुलिस

फोटो-41-राधनगर थाने में खड़ा आरोपी गौरव सिंह। स्रोत: पुलिस

फोटो-41-राधनगर थाने में खड़ा आरोपी गौरव सिंह। स्रोत: पुलिस

फोटो-41-राधनगर थाने में खड़ा आरोपी गौरव सिंह। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed