फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   According importance of helmets and seat belts

हेलमेट व सीट बेल्ट का बताया महत्व

Fri, 06 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 06 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
According importance of helmets and seat belts

यातायात नियमों का पालन करके ही अपने अमूल्य जीवन जी

विज्ञापन
सक ते हैं। व्यापारियों और मोटर ड्राइविंग सेंटर की ओर से गुरुवार को कैंप में लोगों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया। वहीं बेतरतीब वाहन चालकों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाइयां भी की गई।

बाकरगंज पुलिस चौकी पर यातायात माह में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा और इंडिया मोटर ड्राइविंग स्कूल के प्रबंधक सुशील उमराव की ओर से कैंप लगाया गया। राहगीरों को रोक कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

बाइक सवारों को हेलमेट लगाने और चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इंडिया मोटर ड्राइविंग स्कूल की ओर से लोगों को ग्रीन कार्ड बनवाने की अपील की गई।

ग्रीन कार्ड से वाहनों के कागजात लेकर चलने के झंझट से छुट्टी पाना बताया। वहीं यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने नियमों का उल्लघंन करने वाले 20 वाहनों के  खिलाफ कार्रवाई की।

वाहनों से 8000 रुपये का शमन शुल्क भी वसूल किया गया। इस दौरान रोडवेज की सड़क पर खड़ी बस का भी चालान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed