{"_id":"5ec7dd1b8ebc3e9065581a21","slug":"accident179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथगाम(फतेहपुर)। घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर में खेलते समय शुक्रवार दोपहर मासूम नीचे गिर गया। ट्रैक्टर चल देने से बच्चा पहिया की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के करीमन पुर गांव के जगतपुर निवासी राजन का चार साल का बेटा अनुज घर के बाहर खडे़ ट्रैक्टर में चढ़कर खेल रहा था। अचानक ढाल में होने के कारण ट्रैक्टर चल पड़ा। घबराहट में बच्चा नीचे गिरा और कुचल गया। एसएसआई संगम लाल प्रजापति ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन