{"_id":"62bb5297b9be772979048520","slug":"accident-train-student-fatehpur-news-knp704816960","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पार करते समय छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन पार करते समय छात्र की मौत
विज्ञापन
अमन सिंह की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आकर छात्र की मौत हो गई। आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई।
नगर पंचायत खागा के विजय नगर मोहल्ला निवासी राजन सिंह, तहसील में स्थित कैंटीन में काम करते हैं। उनका बड़ा पुत्र अमन सिंह (18) सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज से कक्षा 12 की परीक्षा पास कर चुका है और उसके 75 फीसदी अंक थे। उसके दो भाई अंकित व शिवम भी हैं जो बाल मंदिर में पढ़ते हैं।
मंगलवार की सुबह अमन खागा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन की ओर पहुंचा और डाउन लाइन पार कर रहा था, इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। सिर पर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शिनाख्त कराई। सूचना पर उसके भाई, मां, पिता, दादी बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।