{"_id":"62b0895c1f1baa172d37fdb7","slug":"accident-police-maut-fatehpur-news-knp7033315200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
राजकुमार की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। ट्रक की चपेट में आकर सोमवार को बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देखने के बाद घर लौट रहा था। हादसा लोधीगंज अंडरपास के पास हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थरियांव थाना क्षेत्र के खरसोला गांव निवासी राजकुमार (22) शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखकर बाइक से घर लौट रहा था। राजकुमार ने अभी अंडरपास पार ही किया था कि तभी प्रयागराज की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे सड़क पर गिरने के बाद वह उसी ट्रक के पहियों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता शिवकरन ने बताया कि बेटा सउदी में नौकरी करता था। वह होली पर गांव लौटा था।
विज्ञापन
उसे 22 जून को सउदी लौटना था। राजकुमार बड़ा बेटा था। उससे छोटा जयकरन है। तीन बेटियां शादीशुदा हैं। बेटे की मौत से मां भिखनी बदहवास दिखी। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि हादसा करने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।