{"_id":"62af70d4154c2d3a626e3dcc","slug":"accident-police-maut-fatehpur-news-knp703242572","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
श्रीकिशन की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
थरियांव थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग निवासी श्रीकेशन रैदास (55) किसान थे। वह इलाज कराने छोटे बेटे मनीष कुमार के साथ बाइक से फतेहपुर जा रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे पर पुरानी हसवा चौकी के पास बाइक सवार पिता पुत्र को ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। इससे वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टर ने श्रीकेशन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बाइक श्रीकेशन ही चला रहे थे और वे हेलमेट भी लगाए थे। हादसे की सूचना मिलने पर किसान की पत्नी सुनैना देवी बदहवास हो गई। प्रभारी निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है।