{"_id":"629ba7ab86e8be02e02ff246","slug":"accident-police-maut-fatehpur-news-knp7006440154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में किसान सहित टैऊक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में किसान सहित टैऊक्टर चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया। जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने समझाकर जाम खत्म कराया। वहीं दूसरी घटना में ट्रैक्टर के पहिये से दबकर पंक्चर बनाने वाले की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के पटेरवापर मजरे हरदो निवासी रमेश कुमार (40) शुक्रवार की रात करीब नौ बजे सड़क पार कर रहा था, इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह बात जब परिजनों व गांव के लोगों को पता चली तो उन्होने खागा-किशनपुर रोड पर ईट-पत्थर, कांटे रखकर जाम लगा दिया।
सूचना पर विधायक कृष्णा पासवान, एसडीएम अजय नारायण, सीओ संजय सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। देर रात किसी तरह से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रमेश किसानी करता था और घर में पत्नी व दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विजयीपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के नेवाजपुर गांव निवासी रज्जन निषाद (50) की गांव के बाहर पंचर की दुकान है। शनिवार की सुबह वह एक ट्रैक्टर के बड़े पहिए का पंचर बनाने के लिए जैक लगाकर काम कर रहा था। इसी दौरान जैक खराब हो गया तो पहिया उस पर गिर पड़ा। दबने के कारण रज्जन की मौके पर ही मौत हो गई।
पहाड़पुर चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि बताया कि रज्जन के पुत्र रोहित की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रज्जन अपने पीछे पत्नी कलावती देवी, पुत्र रोहित, रमेश, अनिल, पुत्री विद्या देवी व सीमा देवी को छोड़ गया है।