{"_id":"628bd595762e673b4976b5bb","slug":"accident-police-maut-fatehpur-news-knp698484487","type":"story","status":"publish","title_hn":"डम्पर की टक्कर से बाइक सवार दम्पत्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डम्पर की टक्कर से बाइक सवार दम्पत्ति की मौत
विज्ञापन
पति शिवशंकर सोनी और पत्नी उर्मिला उर्फ छेद्दी की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज। देवरी मोड़ के पास सोमवार की शाम डंपर की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने बताया कि पति प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे, दोनों रायबरेली के लालगंज से लौट रहे थे। घटनास्थल पर हेलमेट भी मिला है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खेरवा, आलमपुर नरही गांव के शिवशंकर सोनी (72) अपनी पत्नी उर्मिला (70) के साथ बीते कई सालों से फतेहपुर के ओमकार नगर में रहते थे। दोनों के कोई संतान नहीं थी।
10 साल पहले शिवशंकर बेरागढ़ीवा के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। पांच दिन पहले दोनों अपने भांजे राम किशोर की वरीक्षा में लालगंज रायबरेली गए थे।
सोमवार की शाम दोनों बाइक से फतेहपुर लौट रहे थे। देवरी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।