{"_id":"627968f19916d82c952430bb","slug":"accident-maut-kisaan-fatehpur-news-knp6958674100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो-टेंपो की भिड़ंत में पिता की मौत बेटा समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो-टेंपो की भिड़ंत में पिता की मौत बेटा समेत पांच घायल
विज्ञापन
घटना स्थल पर छतिग्रस्त खड़ी विक्रम। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव। थाना क्षेत्र के हाईवे पर आमापुर के पास बोलेरो और टेंपो की सोमवार शाम भिड़ंत हो गई। हादसे में किसान की मौत हो गई। किसान का बेटा समेत छह लोग घायल हुए। घायलों केे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
असोथर थाना क्षेत्र के मुराइनडेरा निवासी सुरेश कुमार (65) अपने पुत्र पीयूष (18) के साथ मकनपुर गांव शादी समारोह में शामिल होने गए थे। निमंत्रण में ही भिखारीपुर देवीगंज निवासी वीरेंद्र और उसकी पत्नी अंजू, महोई निवासी जितेंद्र और उसकी पत्नी पूजा (25), रूकमीना (60) पत्नी देशराज भी गए थे।
यह लोग मकनपुर से एक टेंपो से कुछ सामान लेने कस्बा जा रहे थे। आमापुर हाईवे पर थरियांव की ओर से आ रही बोलेरो ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। पीयूष को कानपुर हैलट रेफर किया। बाकी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल पूजा का किसी ने पर्स भी चोरी कर लिया।
उसमें जेवर व नकदी थी।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को भर्ती कराया गया है। बोलेरो पकड़ी गई है।