{"_id":"629d00bc4cf3a25cdb024c06","slug":"accident-jaam-ghyal-fatehpur-news-knp700817156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राला से भिड़ंत के बाद बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़कर पुल में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राला से भिड़ंत के बाद बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़कर पुल में लटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के दतौली यमुना पुल पर रविवार भोर चार बजे ट्रैक्टर ट्राला और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक यमुना पुल की रेलिंग तोड़कर लटक गया। हादसा देखकर वाहन चालकों और दतौली पुलिस ने फंसे चालक, खालसी को बाहर निकाला। दोपहर को क्रेन के सहारे ट्रक को निकाला जा सका। इस दौरान जाम भी लगा।
ट्रक बांदा से फतेहपुर की ओर जा रहा था। दूसरी ओर बहुआ से बांदा की ओर ईंट लादकर ट्रैक्टर ट्राला आ रहा था। भिड़ंत में ट्रक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ने बाएं ओर ट्रक घुमाया। अनियंत्रित ट्रक रेलिंग तोड़कर यमुना पुल पर लटक गया। ट्रक चालक सचिन कुमार (30) और खलासी मोहन (35) निवासी डौड़ियाखेड़ा जिला उन्नाव को घायल हालत में बाहर निकाला गया।
घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद चालक ईंट लदा ट्रैक्टर ट्राला लेकर भाग निकला। क्रेन की मदद से लटके ट्रक को बाहर निकाला गया। इस दौरान करीब आधा घंटे यमुना पुल में दोनों तरफ जाम लगा रहा। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।