फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accident,bike,maut

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की एक की मौत, दो घायल

Thu, 23 Jun 2022 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
accident,bike,maut
घटना स्थल पर जमा भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
शाह। तेज रफ्तार ट्रक ने गुरुवार शाम बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बाइक चालक समेत दो लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ललौली थाने के अकीलाबाद गांव निवासी लाखन सिंह (60) गांव के धाम सिंह और धर्मेंद्र के साथ नलकूप कनेक्शन के लिए फतेहपुर आए थे। शाम के समय बाइक सवार घर जा रहे थे।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव बड़े पुल के पास पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लाखन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल धाम, धर्मेंद्र को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। मृतक लाखन सिंह के चार पुत्र नारायण, बृजेश, राजेश, संजय हैं। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी है। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed