{"_id":"61bf84d65a056c763005d332","slug":"accidant-fatehpur-news-knp670537878","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंग(फतेहपुर)। पीएनसी स्टोर कालोनी के पास रविवार की सुबह सड़क पार करते समय मजदूर को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पश्चिम बंगाल मालदा जिला के अकालपुर गजोले निवासी अलोन सरकार (50) हाईवे निर्माण पर मजदूरी करता था। रविवार की सुबह पीएनसी स्टोर कालोनी से सड़क पार कर दुकान में चाय पीने जा रहा था। तभी कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने मजदूर को कुचल दिया।
हादसा देखकर स्टोर के सिक्योरिटी गार्ड और अन्य मजदूर पहुंचे। मृतक का भाई वीरेंद्र सरकार भी मजदूरी करता है। शव देखकर भाई वीरेंद्र का हाल बेहाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक शेरसिंह राजपूत ने बताया भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक और ट्रक की तलाश की जा रही है। जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।