{"_id":"608efe018ebc3e477a4759a5","slug":"accidant-fatehpur-news-knp626454724","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। रिश्तेदारी से घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रविवार की सुबह उसरैना गांव के पास हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता नहीं चल सका।
कोतवाली थाना क्षेत्र के आकूपुर अजगवां गांव निवासी दिलीप कुमार (25) बाइक लेकर रिश्तेदारी में सुल्तानपुर घोष गया था। रविवार की सुबह वह घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना गांव के पास पहुंचा तो किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला।
फतेहपुर/खागा। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के लोधीगंज में शनिवार की रात एक 35 वर्षीय युवक का शव पुलिस को सड़क किनारे मिला। उसकी हादसे में मौत हो गई थी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसी क्रम में शनिवार की शाम खागा कोतवाली पुलिस को रेलवे स्टेशन खागा व सतनरैनी स्टेशन के बीच एक 55 वर्षीय व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से उसका सिर कट गया था। पुलिस ने शव को मोर्चुरी भेजा है। शव की पहचान नहीं की जा सकी है।