फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Absent,nirikshan,DM

सीडीओ के निरीक्षण में भी गायब मिले 38 अधिकारी

Thu, 21 Apr 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Absent,nirikshan,DM
फतेहपुर। डीएम और सीडीओ ने कलक्ट्रेट व विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान गैरहाजिर मिले 53 कर्मियों के एक दिन का वोतन रोककर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सात, डीआईओएस कार्यालय के सात और बीएसए कार्यालय में एक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने कलक्ट्रेट का औचक निरीक्षण और डीआईओएस कार्यालय में एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह को भेजा।
विज्ञापन

इसी क्रम में उन्होंने आईएएस निधि बंसल को बीएसए कार्यालय भेजा। इन सभी जगहों पर अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन रोक दिया गया है और सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सीडीओ सत्य प्रकाश ने विकास भवन के अधिकारियों के दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। सुबह सवा दस बजे जब सीडीओ ने निरीक्षण शुरु किया। इस दौरान 13 विभागों के 38 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकर उनसे स्पषटीकरण मांगा है।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से अधिकारियों व कर्मचारियों की लेटलतीफी की शिकायत डीएम से की जा रही थी। इसी पर बुधवार को दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed