फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   abhiyaan,tiranga,ghar

हर घर व प्रतिष्ठानों पर फहराया जाएगा तिरंगा

Sun, 05 Jun 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
abhiyaan,tiranga,ghar
फतेहपुर। लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने के लिए हर घर व प्रतिष्ठान पर तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। इसके लिए विस्तृत रूप से गाइड लाइन जारी की गई है। अमृत महोत्सव के अंतर्गत यह अभियान 11 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम अनिल पाठक ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधान व अन्य लोग घर, नलकूप, शैक्षिक संस्थानों पर झंडा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

सभी दुकानों पर झंडा बिक्री की व्यवस्था कराई जाएगी और कोटेदारों को भी झंडा दिया जाएगा। बड़े पैमाने पर झंडा निर्माण के लिए स्वयं सहायता समूहों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम के मुताबिक पर प्रशासन के अधिकारी सभी व्यापारियों से मिलकर उन्हें अपने सभी प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स के जरिए प्रचार कराया जाएगा और बसों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के स्टीकर लगाए जाएंगे। प्राथमिक विद्यालयों में अभिभावकाें की बैठक कराकर उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।
शासन ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए समिति का गठन करने को कहा है। इसकी अध्यक्ष डीएम व उपाध्यक्ष पुलिस अधीक्षक व सीडीओ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed