{"_id":"628a8bbdd3d988799f54e233","slug":"abhiyaan-stand-vahan-fatehpur-news-knp698295195","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन स्टैंड बंद कराने के आदेश की उड़ रही धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन स्टैंड बंद कराने के आदेश की उड़ रही धज्जियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। मुख्यमंत्री ने अवैध स्टैंड को हटाने और बिना फिटनेस के दौड़ने वाले वाहनों पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन में कोतवाली खागा पुलिस ने रविवार को अभियान चलाया गया। पुलिस ने बस, विक्रम, मैजिक सहित नौ वाहनों को पकड़कर सीज किया और अवैध स्टैंड चलाने व वसूली करने के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने अवैध स्टैंड संचालित करने व वाहन चालक व मालिकों पर दबाव बनाकर वसूली करने के मामले में जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। उनमें शिवकुमार निवासी नई बाजार, नसीम निवासी स्टेट बैंक के सामने, लाला नौबस्ता उर्फ राकेश सिंह निवासी नई बाजार, सचिन तिवारी निवासी विजय नगर और हीरालाल उर्फ सन्यासी बाबा निवासी नौबस्ता रोड खागा शामिल है। इसके साथ ही पुलिस ने तीन मिनी बस, एक मैजिक, चार विक्रम व एक अल्फा को सीज किया है।
शहर के मुख्य मार्गों की सड़क किनारे की पटरियों का अतिक्रमण हटवाया जाना शुरु कर दिया गया है। अवैध स्टैंड भी इसी अभियान का हिस्सा है। सड़क की पटरियां खाली कराने के बाद अब अवैध स्टैंड हटवाने का ही नंबर है।
विज्ञापन
- नंदप्रकाश मौर्य, एसडीएम सदर।