{"_id":"5a95a2f64f1c1bd04b8b8191","slug":"abeer-gulal-and-aroma-will-scatter-the-first-explosion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले धमाका फिर बिखरेगा अबीर, गुलाल व सुगंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले धमाका फिर बिखरेगा अबीर, गुलाल व सुगंध
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
पिचकारी खरीदते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली में रंगों की फुहार के साथ अबीर गुलाल उड़ेगा। बाजारों में अबीर गुलाल और रंगों की बिक्री हो रही है। बाजार में पार्टी बम की तरह कलर बम भी आया है। इसमें धमाके के बाद सतरंगी अबीर गुलाल आसमान में उड़ेगा तो कलर स्प्रे से अपनों के बीच सुगंध फैलेगी।
शहर के चौक, लाला बाजार, कलक्टरगंज, हरिहरगंज, पटेलनगर, वर्मा तिराहा, देवीगंज, आबूनगर आदि क्षेत्रों में पिचकारी और रंग अबीर गुलाल की दुकानों में लोग खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि लोग केमिकलयुक्त रंगों को कम पसंद कर रहे हैं और हर्बल रंगों को खरीद रहे हैं। बाजार में खुला रंग और अबीर गुलाल बिक रहा है।
चौक में दुकानदार गिरजाशंकर गुप्त उर्फ अंटीना बाबू ने बताया कि रंग और अबीर गुलाल ग्राहक खरीद रहे हैं। कई ग्राहक तो सिर्फ ब्रांडेड कलर ही मांग रहे हैं। देवीगंज में पिचकारी और रंगों की दुकान लगाए हरिओम गुप्ता ने बताया होली में रंग, अबीर गुलाल के साथ मिक्की माउस, मोटू पतलू, छोटा भीम, भूत, कुत्ता, बिल्ली, बंदर, शेर आदि के मुखौटे भी बिक रहे हैं। इसी प्रकार रंग बिरंगे बाल भी बिक रहे हैं।