फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A young man who went fishing died by drowning in the river

Fatehpur News: मछली पकड़ने गए युवक की नदी में डूबने से मौत

Fri, 18 Apr 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
A young man who went fishing died by drowning in the river
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के मवईधाम गांव किनारे यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। करीब 24 घंटे बाद शव उतराने पर बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

मवईधाम गांव के चंद्रपाल निषाद का पुत्र दीपू (28) बुधवार दोपहर घर से मछली पकड़ने गया था। गांव के धनंजय ने यमुना नदी किनारे कपड़े रखे देखा। डूबने की आशंका पर धनंजय ने परिजनों को खबर दी।
उसने कुछ देर पहले दीपू को नदी में नहाते भी देखा था। पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस और परिजनों के साथ ग्रामीणों ने भी नाव से आसपास तलाश की, कोई पता नहीं लगने पर परिजन लौट गए। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह से खोजबीन चालू की। गज्जा का डेरा,मरवाही डेरा के गोताखोर बुलाए गए।
विज्ञापन

एसडीआरएफ शाम को नदी किनारे पहुंची। इधर, खोजबीन में जुटे गोताखोरों को डूबने वाली जगह से 500 मीटर दूरी पर शव उतराता दिखा। नाविक पथोला,कल्लू ने शव बाहर निकाला। हादसे से मां सेमिया,भाई श्यामू और सुनील का हाल बेहाल दिखा। बड़ा भाई रामू गुजरात के सूरत में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी चार साल पहले हमीरपुर में अनीता से शादी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed