फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A woman who fell from her bike into a ditch was crushed by a dumper and died.

Fatehpur News: गड्ढे में बाइक से गिरी महिला को डंपर ने रौंदा, मौत

Sun, 10 May 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
A woman who fell from her bike into a ditch was crushed by a dumper and died.
फाइल फोटो-33-सुमित्रा। स्रोत परिजन
हुसैनगंज। रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर सड़क के गड्ढों ने एक महिला की जान ले ली। शादी समारोह से लौट रहे मां, बेटे और पौत्र की बाइक गड्ढे में जाने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। पुत्र और पौत्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के कंसाही गांव निवासी राकेश सोनकर की पत्नी सुमित्रा देवी (45), पुत्र सत्येंद्र (18) और पौत्र शिवा (4) के साथ हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। यहां से तीनों शनिवार सुबह करीब पांच बजे बाइक से घर लौट रहे थे। डलमऊ रोड पर बहबलपुर आजाद नगर के पास सड़क के गड्ढे में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इससे तीनों सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सुमित्रा देवी को रौंद दिया। सिर कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटा सत्येंद्र और पौत्र शिवा घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।

फाइल फोटो-33-सुमित्रा। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-33-सुमित्रा। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-33-सुमित्रा। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-33-सुमित्रा। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed