फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A woman hurt by the beating committed suicide by hanging herself

Fatehpur News: पिटाई से आहत महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 15 Sep 2025 05:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
A woman hurt by the beating committed suicide by hanging herself
फोटो-03-रागिनी की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
बहुआ। पति और ससुरालियों की पिटाई से आहत महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला के परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के बरौंहा निवासी अनुज यादव की पत्नी रागिनी उर्फ बरखा (28) ने रविवार रात डेढ़ बजे पति, ससुरालीजन की पिटाई से तंग आकर फंदा लगाकर जान दी। रागिनी के एक बेटा शिवांश उर्फ शनि (3) है।
महिला का मायका भी बरौंहा में ससुराल से 100 मीटर की दूरी पर है। रागिनी ने 28 फरवरी 2020 को गांव निवासी अनुज से प्रेम विवाह किया था। मां सुनैना देवी का आरोप है कि दामाद अक्सर शराब पीकर घर आता था। बेटी से मारपीट करता था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार रात एक बजे अनुज शराब पीकर घर आया। दरवाजा खोलने को लेकर रागिनी से विवाद करने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी।
इससे क्षुब्ध रागिनी ने घर के आंगन के जाल में नायलॉन की रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। उन्हें डेढ़ बजे रात में घटना की जानकारी हुई। महिला के पिता वीरसिंह यादव ने दामाद अनुज यादव, जेठ अनूप यादव, सास विमला और ससुर लालमन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी शशिभान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed