फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A trader returning after selling a goat was beaten up and robbed of Rs 50,000.

Fatehpur News: बकरा बेचकर लौट रहे व्यापारी को पीटकर 50 हजार रुपये लूटे

Mon, 03 Nov 2025 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A trader returning after selling a goat was beaten up and robbed of Rs 50,000.
फोटो-27 - घायल रामपाल। संवाद
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा पशु बाजार से बकरा बेचकर लौट रहे व्यापारी के साथ लूट की वारदात हुई। आरोप है कि रास्ते में लोडर सवार बदमाशों ने व्यापारी को पीटकर 50 हजार रुपये लूट लिए और हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए। घायल व्यापारी इलाज कराने के बाद न्याय की गुहार के लिए थाने का चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के महना गांव निवासी रामपाल ने बताया कि शनिवार रात वह बेरागढ़ीवा बाजार से बकरा बेचकर लौट रहा था। लखनऊ बाईपास तक पहुंचने के लिए एक लोडर में सवार हुआ। रास्ते में बदमाशों ने मारपीट कर नकदी छीन ली और उसे हाईवे किनारे फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन


रामपाल इलाज कराने के बाद लखनऊ बाईपास चौकी पहुंचा। यहां पुलिस ने उसे यह कहते हुए लौटा दिया कि वारदात उनके क्षेत्र की नहीं है। चौकी प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि व्यापारी को हसवा के पास हाईवे किनारे फेंका गया जो थरियांव थाना क्षेत्र में पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थरियांव प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह का कहना है कि घटना कोतवाली क्षेत्र की है। उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। इस मामले में पीड़ित का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर आपबीती बताएगा।

फोटो-27 - घायल रामपाल। संवाद

फोटो-27 - घायल रामपाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed