फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A student riding a bicycle fell from a bridge into a canal after being hit by a dumper

Fatehpur News: डंपर की टक्कर से पुल से नहर में गिरा साइकिल सवार छात्र

Mon, 15 Sep 2025 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
A student riding a bicycle fell from a bridge into a canal after being hit by a dumper
फोटो-13-घटना स्थल के समीप खड़ा डंपर देखते लोग। संवाद
असोथर। साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र पुल से नहर में गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के प्रेममऊ कटरा निवासी शिवमोद का बेटा मुकेश कुमार (13) सर्वोदय इंटर कॉलेज असोथर कक्षा आठ में पढ़ने जा रहा था। छात्र जैसे ही असोथर कस्बे के समीप सुजानपुर रजबहा के पास पहुंचा तो असोथर की तरफ से आ रहे डंपर ने मुकेश को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह साइकिल लेकर नहर पुल से नीचे गिर गया। जानकारी पर स्थानीय लोग दौड़ पड़े। उन्होंने छात्र को नहर से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डंपर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर कुछ दूर पर पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि फिलहाल छात्र की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed