{"_id":"68f0ed5fb84ba772fb09561f","slug":"a-labourer-who-returned-from-the-field-committed-suicide-by-hanging-himself-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1299958-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खेत से लौटे मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खेत से लौटे मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
फाइल फोटो-03- छोटे लाल
विजयीपुर। खेत से लौटने के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे मजदूर ने पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर परिजन ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर चौराहा अमनी गांव निवासी छोटेलाल पासवान (20) मजदूरी करता था। वह कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। परिवार के साथ सुबह खेत धान काटने गया था। धान काटने के बाद बाइक से घर पहले पहुंच गया।
पीछे से परिजन पहुंचे। पिता रामचंद्र ने बताया कि बेटे को कमरे में पंखे के हुक पर साड़ी के फंदे पर लटकता देखा। लोगों की मदद से फंदा काटकर उसे विजयीपुर पीएचसी ले गए। यहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उसकी शादी करीब एक साल पहले धाता थाना क्षेत्र के पड़नी गांव की सुनीता के साथ हुई थी। चौकी इंचार्ज पवन सिंह जांच करने पहुंचे। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि परिजन खुदकुशी का कोई कारण नहीं बता सका है।