फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A fire in homes Property worth millions of ash

घरों में आग लगने से लाखों की संपत्ति राख

Sat, 07 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 07 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
A fire in homes Property worth millions of ash

अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं में

विज्ञापन
गृहस्वामियों की ढाई लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। आसपास के लोगों और दमकल के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

शहर के सुंदर नगर वर्मा चौराहे इलाके में राजेश श्रीवास्तव के घर पर शुक्रवार दोपहर को आग लग गई। जब आग लगी तब वह छत पर धूप सेंक रहे थे। अचानक कमरों से धुआं उठता देखकर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया।

आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। घटना की खबर पर दमकल पहुंची। इलाकाई लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है।

घर में इनवर्टर और फ्रिज एक पास ही रखे थे। किसी उपकरण में शार्ट सर्किट हुआ है। इसके बाद आग लगी है। गृहस्वामी राजेश ने बताया कि आग में करीब डेढ़ लाख की संपत्ति नष्ट हो गई है। उसकी गृहस्थी में भारी नुकसान हुआ है।

उधर, हंसवा कस्बे के मीरसदन मोहल्ला निवासी भोला अपने खेतों पर रात को पानी लगाने गया था। उसके घर के लोग बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। देर रात को मवेशी अचानक चीखने लगे।

परिवार के लोगों की नींद टूटी तो घर के अंदर से धुआं निकल रहा था। आग से धुआं घर के अंदर भर गया था। किसी की हिम्मत अंदर घुसने की नहीं हो पा रही थी। ग्रामीणों ने घर की कच्ची छतों को तोड़ा।

इसके बाद धुआं बाहर निकला और नलकूप से आग बुझाई जा सकी। यहां पर दमकल मौके पर काफी देर में पहुंची। गृहस्वामी भोला ने बताया कि उसकी छोटी बेटी पूजा कोठरी में शाम को भूसा निकालने गई थी।

भूसा निकालते समय चिराग गिरा होगा। भूसा सुलगने से ही पूरे घर में आग लगी है। करीब 80 हजार की गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed