फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A clinic running without registration was seized, one was served notice

Fatehpur News: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा एक क्लीनिक सीज, एक को नोटिस

Thu, 14 May 2026 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
A clinic running without registration was seized, one was served notice
खखरेरू। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को क्षेत्र में छापा मारकर बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिक और अस्पतालों पर कार्रवाई की। इस दौरान एक क्लीनिक को सीज किया गया। एक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी कासिम सिद्दीकी ने स्वास्थ्य विभाग को लिखित शिकायत देकर क्षेत्र में बिना पंजीकरण अस्पताल संचालन, बिना अनुमति भ्रूण परीक्षण और गर्भपात जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर बुधवार को डिप्टी सीएमओ पीके सिंह, आरके वर्मा और नायब तहसीलदार अरुण कुमार की टीम ने कस्बा स्थित जीआर क्लीनिक की जांच की। जांच में यूनानी डिग्रीधारक डॉ. रेहान बिना पंजीकरण के एलोपैथिक इलाज करते पाए गए। क्लीनिक से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं भी बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तलघर में संचालित एक अन्य अस्पताल को नोटिस जारी किया गया। प्रेमनगर कस्बे में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अस्पताल को सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान चलाकर बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed