फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A child was bitten by a snake, due to delay in exorcism, he died

Fatehpur News: बालक को सांप ने डसा, झाड़-फूंक में हुई देर, मौत

Wed, 10 Sep 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
A child was bitten by a snake, due to delay in exorcism, he died
बांदा। आंगन में खेल रहे बालक को सांप ने डस लिया। डॉक्टर के पास जाने की बजाए परिजनों ने गांव में ही झाड़-फूंक में समय बर्बाद कर दिया। इस दौरान उसकी हालत और बिगड़ गई। बाद में परिजन उसे सीएचसी अतर्रा लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के जमुनिहा पुरवा गांव निवासी राजा भइया ने बताया कि उसका नौ वर्षीय पुत्र विजय मंगलवार की शाम अपने घर के आंगन में खेल रहा था तभी सांप ने उसके पैर में डस लिया। घरवाले उसे गांव में ही झाड़-फूंक कराने ले गए। यहां उसकी हालत और बिगड़ गई। बाद में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि दो पुत्रों में छोटा था। पिता मजदूरी करते हैं। बदौसा थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि परिजन सर्प दंश से मौत होना बता रहे हैं।
विज्ञापन

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों को सर्प ने डसा, भर्ती
बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों को सर्प ने डस लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव निवासी बहोरी ने बताया के उसकी बेटी स्वाती (10), बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी चुन्नू ने बताया कि उसकी पत्नी निर्मला (35) व देहात कोतवाली क्षेत्र के पथरी गांव निवासी लक्ष्मी ने बताया कि उसके पुत्र संतोष सिंह (40) को सर्प ने डस लिया। तीनों की हालत बिगड़ने पर उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed