फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A case has been registered against 29 people, including a woman, for pelting stones at the police, and a police inspector has been injured.

Fatehpur News: पुलिस पर पथराव में महिला समेत 29 पर मुकदमा दर्ज, दरोगा घायल

Wed, 22 Oct 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
A case has been registered against 29 people, including a woman, for pelting stones at the police, and a police inspector has been injured.
खागा (फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के पुरइन गांव में सोमवार शाम मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों और पत्थरों से किए गए हमले में मझिलगांव चौकी प्रभारी संजय सिंह घायल हो गए। पुलिस को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट के आरोप में 15 महिलाओं समेत कुल 29 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चौकी प्रभारी संजय सिंह परिहार ने बताया कि वह सिपाही सुजीत के साथ गांव में मारपीट की सूचना पर पहुंचे थे। पुलिया तिराहे के पास दोनों पक्षों में पंकज चौहान, नीरज चौहान, राजदीप, अनूप, लाला चौहान, महेंद्र, बउआ चौहान, कुलदीप, शिवा, हरिश्चंद्र यादव, आदित्य, शेरा, अमरसिंह, शैलेंद्र सिंह और 15 अन्य महिलाएं आपस में लाठी-डंडों से मारपीट कर रहीं थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो मौजूद लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया। हमले में दरोगा घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed