फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   तीन हादसे: एक की मौत, दर्जनों घायल

तीन हादसे: एक की मौत, दर्जनों घायल

Sun, 08 Jul 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sun, 08 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शनिवार का दिन हादसों के नाम रहा। जहानाबाद मेें सब्जी खरीद कर लौट रही तीन लड़कियां ट्रक की चपेट में आ गई। एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य को हालत गंभीर होने कानपुर रेफर किया गया है। दूसरे हादसे में फतेहपुर से बिंदकी जा रही प्राईवेट बस तालाब में जा घुसी। करीब आधा घंटा की कवायद के बाद क्रेन से बस बाहर निकलवाई गई। इस हादसे मेें एक बालक कानपुर रेफर हुआ है जबकि दर्जन भर से ज्यादा सवारियां सदर अस्पताल में भर्ती हैं। तीसरा हादसा बेरागढ़ीवा से आगे बढ़ने पर देवरी मोड़ के पास बोलरो पलटने से हुआ। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए और एक को चिंताजनक हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर किशोरी की मौत
जहानाबाद-फतेहपुर। ट्रक के बाएं साइड का अगला पहिया निकल जाने से एक लड़की की कुचल कर मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाजार आई दो अन्य लड़कियों को गंभीर अवस्था में सीएचसी से कानपुर के लिए रेफर किया गया है। हादसा कर चालक ट्रक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। हादसे के बाद गुस्साएं लोगों ने मुगल रोड पर जाम लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक भीड़ सड़क पर जमा थी।
विज्ञापन

यह सड़क हादसा शाम चार बजे हुआ। कसबा के कोड़ा-केवटरा निवासी फूलकुमारी उर्फ चुनकी पुत्री गिरधारीलाल (14), सुलेखा पुत्री मोहन (14) व पूजा पुत्री रमेश (13) बाजार सब्जी खरीदने आईं थीं। सब्जी लेने के बाद तीन वापस लौट रही थी। मंडी समिति के सामने घाटमपुर की ओर से आ रहे ट्रक का अगला पहिया फूलकुमारी उर्फ चुनकी के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई और साथ आईं दोनों लड़कियां भी ट्रक की टक्कर से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गईं। भीड़ ने आक्रोश व्यक्त करते हुए हादसा करने वाले ट्रक को पलटाने के बाद मुगलरोड को जाम कर दिया। पुलिस जनता को शाम साढ़े पांच बजे तक समझाने का प्रयास करती रही। इस दौरान जनता का कहना रहा जब तक विधायक नहीं आते जाम नहीं हटेगा। सूचना मिलने पर करीब चार घंटे बाद विधायक आक्रोशित भीड़ के पास पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना देकर जाम खुलवा दिया। थानेदार सुनील दत्त राय ने कहा यातायात अवरुद्ध करने वालों को चिन्हित कर उन्हेें कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। उधर गंभीर रूप से घायल सुलेखा व पूजा को सीएचसी से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब में गिरी निजी बस, बची यात्रियों की जान
फतेहपुर। एक प्राइवेट बस हादसे का शिकार होकर तालाब मेें जा गिरी। हादसे की जानकारी पर मौके पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को तालाब से बाहर निकलवाया। इस हादसे में एक मासूम को उर्सला कानपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों को सदर अस्पताल व बिंदकी सीएचसी से ले जाया गया है।
फतेहपुर से बिंदकी रूट पर चलने वाली सफर बस सर्विस की प्राइवेट बस दोपहर डेढ़ बजे नंबर लेकर गंतव्य की ओर बढ़ी। अनियंत्रित बस मदारीपुर गांव से पहले पड़ने वाले बाएं साइड में बने तालाब मेें जा घुसी। बस में आधा सैकड़ा से ज्यादा सवारियां थीं। बस के तालाब में डूबने से चीख पुकार मच गईं। सवारियां बचाव बचाव की आवाजें लगाने लगीं। हादसे की खबर लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण आ जुटे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और क्रेन के जरिए बस को तालाब से बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने सवारियों को पानी से सुरक्षित निकाला। यातायात पुलिस घायलों को लेकर सदर अस्पतार्ल आइं। जहां से निखिल पुत्र पिंटू (3)निवासी मटईयापुर कोतवाली बिंदकी को चिकित्सक ने कानपुर रेफर कर दिया। सत्तार व उनकी पत्नी नूरजहां निवासी चखेड़ी, राजाराम पता अज्ञात, खलील, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार, शराफत अली, निवासी सभी कुंवरपुर, रीतू शुक्ला उमरगहना, सुंदर व उसकी पत्नी व बच्ची पता अज्ञात, लली निवासी बिंदकी, व बुधनियां निवासी भदवा के अलावा करीब दो दर्जन सवारियां घायल हो गई। कई सवारी बिंदकी सीएचसी भेजी गई हैं।
शीशा तोड़कर निकाले गए कई यात्री
मलवां। बस अचानक सड़क किनारे तालाब में पलटी तो यात्री एक-दूसरे के ऊपर आ गए। बस पलटी देख ग्रामीण दौड़े और ऊपर की ओर खिड़कियों के शीशे ईंटों से तोड़ा और एक-एक कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। आगे का शीशा बस पलटते ही टूट गया था। दूसरी ओर की खुली खिड़कियों के रास्ते तालाब का पानी काफी मात्रा में अंदर जा घुसा था। कुछ यात्री तालाब में गिर भी गए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने तत्काल तालाब में कूदकर बाहर निकाला। ग्रामीण पानी में डुबकी लगाकर करीब दो घंटे तक खोजबीन करते रहे कि कहीं कोई यात्री तालाब के पानी में डूब तो नहीं गया है। बस पलटने के स्थान से करीब 25 मीटर दूरी तक तालाब में पूरी तरह इत्मिनान करने के बाद ही ग्रामीणों की टीम तालाब से बाहर निकली।

बोलेरो पलटने से आधा
दर्जन से ज्यादा घायल
फतेहपुर। फतेहपुर से रायबरेली जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।

यह हादसा हुसेनगंज थाना क्षेत्र के देवरी मोड़ के समीप हुआ। दोपहर तीन बजे उक्त बोलेरो शहर से सवारियां लेकर चली थी जो अनियत्रिंत होने से हादसे का शिकार हो गई। सदर अस्पताल आए बेरागढ़ीवा के अजय कुमार ने बताया बोलेरो ने तीन पलटी खाई। हादसे में एक फौजी का परिवार घायल हो गया। घायल अभय सिंर्ह (32) ने बताया वह सिक्किम मेें सेना में तैनात है। उनका गांव रामपुरकला सरेली जिला रायबरेली में हैं। वह छुट्टी में घर आए थे। साथ में उनकी पत्नी अर्चना (22), पुत्री बिट्टू (9) व जानवीं (5) के अलावा छोटा भाई संजय पुत्र श्याम सुंदर भी था। िसंजय की हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया है। इस हादसे में फौजी परिवार के अलावा रोहित पुत्र भीमसेन (26) व पत्नी अंजू (23) निवासी बुधइयापुर थाना मलवां व राघवपुर कमासिन जिला बांदा का बलवीर घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed