{"_id":"36-201196","slug":"Fatehpur-201196-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े 4 घंटे तक चले बवाल से प्रशासन के फूले हाथ पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े 4 घंटे तक चले बवाल से प्रशासन के फूले हाथ पांव
Fatehpur
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ(फतेहपुर)। वैक्सीन लगने के बाद हुई बच्चों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार बांदा सागर राज्य मार्ग में जाम लगाकर जमकर बवाल काटा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ ग्रामीणों में जमकर गुस्सा दिखा। बवाल राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कोशिशों के बाद बाद मामला शांत हो सका। ललौली थाना क्षेत्र का मुत्तौर गांव राज्य मार्ग से जुड़ा है। गांव में अचानक टीकाकरण के बाद बच्चों की मौतों और हालत गंभीर होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ बांदा सागर राज्य मार्ग में सुबह करीब आठ बजे आ गई। भीड़ ने दुकानों पर पड़े तख्तों और पेड़ों की डालें सड़क पर बिछाकर जाम लगा दिया। जाम की शुरूआत में कुछ राहगीरों ने ग्रामीणों का विरोध किया। ग्रामीणों ने ट्रक और बसों के पथराव कर दिया। इससे राहगीर सहम गए। फतेहपुर और बांदा की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मांग पर सीएमओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हो सके। एसडीएम विवेक श्रीवास्तव और सीओ जाफरगंज निवेष कटियार मौके पर पहुंचे। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने एएनएम और टीम के खिलाफ मृतक मुकेश के बाबा की तहरीर पर जहरीले इंजेक्शन लगा देने से मौत होने का मुकदमा दर्ज किया गया। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह इंजेक्शन सामने आया तो मुख्यमंत्री आकस्मिक योजना से पीड़ितों को पांच-पांच लाख रुपए की मदद दिलाई जाएगी। इसके बाद ग्राम प्रधान अतुल शुक्ला ने ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन