{"_id":"36-198793","slug":"Fatehpur-198793-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
Fatehpur
Updated Mon, 22 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों में मार्ग दुर्घटनाओं का रविवार को कहर बरपा है। हादसों में दो युवकों की मौत हुई और एक महिला समेत दो घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर बनी है। उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। दोनों घटनाओं में बाइक सवार ही शिकार बने हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशनपुर थाना क्षेत्र के अहमदगंज मोहल्ला निवासी कमलेश कुमार नासिक में नौकरी करता है। उसकी 38 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी अपने बच्चों के साथ मायके बदलेवा का डेरा थाना असोथर में रहती है। बदलेवा से निर्मला रविवार दोपहर अपने बेटे संजय के साथ बाइक से ससुराल आ रही थी। थाना क्षेत्र के विजईपुर कस्बे लोहिया पुल के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। मौके पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने संजय को घटनास्थल पर ही मृत पाया। वहीं उसकी मां की हालत गंभीर देखकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल से डाक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
इधर, थरियांव थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी अरविंद (22) पुत्र राजनारायण शनिवार शाम को अपने साले राजेश पुत्र देशराज की शादी के लिए उसके साथ लड़की देखने खागा गया था। जहां से दोनों शाम को वापस गांव लौट रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना बाइपास के पास बाइक सवारों को पीछे से बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटना में साले-बहनोई गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में बहनोई अरविंद की मौत हो गई। परिजन रास्ते से ही शव को लेकर वापस आ गए। मृतक के परिजनों में घटना से कोहराम मच गया। थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना हाइवे में हुए हादसे में मृतक अरविंद की सात माह पहले ही शादी हुई थी। हादसे में नवविहाहिता का सुहाग छिन गया है। उसकी ढकौली गांव में सुलेखा पुत्री देशराज से शादी हुई थी।