{"_id":"36-198792","slug":"Fatehpur-198792-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना के तेज बहाव में डूबी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना के तेज बहाव में डूबी किशोरी
Fatehpur
Updated Mon, 22 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोथर(फतेहपुर)। यमुना के तेज बहाव में एक किशोरी बह गई। सहेलियों की सूचना पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ नदी खंगाली लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाकाई पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। थाना क्षेत्र के रमसोेलेपुर निवासी रामकृपाल की आठ साल की बेटी सोनम रविवार को यमुना में स्नान के लिए पूजा व धामा नामक सहेलियों के साथ गई थी। दोपहर डेढ़ बजे नदी नहाते समय सोनम गहरे पानी में चली गई। पानी में डूब रही सोनम की चीख पुकार सुनकर नदी में घुसी दोनों सहेलियां बाहर निकली और गांव पहुंच कर सहेली के डूबने की जानकारी दी। उधर, सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी पहुंचे। परिजनों के साथ कुछ युवकों ने नदी में छलांग लगाई, लेकिन घंटो की मशक्कत के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका है। असोथर के थानेदार मोहम्मद शरीफ खान ने बताया कि पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन