{"_id":"36-198647","slug":"Fatehpur-198647-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर का पानी रोकने पर ग्रामीण में तनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर का पानी रोकने पर ग्रामीण में तनाव
Fatehpur
Updated Sun, 21 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज(फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के मथैयापुर गांव में नहर का पानी रोकने को लेकर तीन गांवों के ग्रामीण आमने सामने आ गए। सूख रही फसलों से ग्रामीणों में तनाव के हालात बन गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करा दिया है। मथैयापुर गांव से गुजरी नहर में राधानगर के पास झाल बनाकर ग्रामीण पानी को आगे नहीं जाने दे रहे हैं। इससे आसपास के गांवों में पानी नहीं पहुंच पा रहा था। मामले को लेकर बजरंगापुर, फटहापुर के सैकड़ो ग्रामीण झाल तोड़ने के लिए पहुंच गए। तभी मवई, मथैयापुर और आसपास गांव के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। दोनो पक्षों से इकठ्ठा ग्रामीणों में पानी को लेकर तनाव के हालात बन गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ ने बताया कि मामले को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन