{"_id":"36-198646","slug":"Fatehpur-198646-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन अधेड़ पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिशन अधेड़ पर कुल्हाड़ी से हमला
Fatehpur
Updated Sun, 21 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के अकिलपुर ऐरायां गांव में पुरानी रंजिश के कारण एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करके जान लेने कोशिश की। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां पर हालत नाजुक देखकर डाक्टर ने कानपुर रेफर किया है। गांव निवासी सुधीर ऊर्फ गगन (45) पुत्र नरेंद्र सिंह शनिवार को अपने घर के पास टहल रहा था। उस पर गांव के ही गंगाराम ऊर्फ झगड़ू ने रंजिश के कारण कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किया। इससे सुधीर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख पुकार सुनकर परिजन घर के बाहर आए। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों ने घायल को मरणासन्न हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। मामले में घायल के भाई बलबीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने जान लेने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन