{"_id":"36-198492","slug":"Fatehpur-198492-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभाल कर रखे जिंदगी की नियामत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभाल कर रखे जिंदगी की नियामत
Fatehpur
Updated Sat, 20 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसवा(फतेहपुर)। खूबसूरत जहां का दीदार कराने और सुख-दुख का अहसास कराने वाली आंखें असल में जिंदगी की नियामत हैं। अच्छा होगा कि इनके प्रति लापरवाही बरतने के बजाए इनकी हिफाजत के लिए चौकन्ना रहा जाए। जरा सी तकलीफ होने पर उसकी अनदेखी न करके तत्काल चिकित्सीय परामर्श लिया जाए। डॉक्टर की ही एडवाइज पर आंखों का उपचार किया जाए। शुक्रवार को सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के निशुल्क नेत्र शिविर में आंखों की जांच के अलावा उनकी निगरानी के प्रति जागरूक किया गया। महादेव प्रसाद इंटर कालेज एकारी में आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से आए 220 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। चित्रकूट अस्पताल से आए चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. अंशुल व डॉ. अनुपम कुमार की टीम ने आए मरीजों की आंखें जांचीं। जिनमें से 47 मरीजों को मोतियाबिंद निकला। मामूली नेत्र विकार से पीड़ित रोगियों को दवाएं व ड्राप्स दी गईं। नेत्र चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने आई जनता को आंखों को संभाल कर रखने की नसीहत दी। कहा कि आंखे हैं तो जहां हैं। आंखें नहीं तो जहां कैसा। होशियार किया कि आंख की मामूली बीमारी बड़ा रूप धारण कर सकती है। उधर, शिविर के आयोजक कालेज प्रबंधक नरेंद्र मुंशी ने बताया कि मोतियाबिंद के रोगियों को सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय में बिना टांके का आपरेशन करने के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन