{"_id":"36-198486","slug":"Fatehpur-198486-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन के बाद भाकियू का धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन के बाद भाकियू का धरना खत्म
Fatehpur
Updated Sat, 20 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू का पांच दिनों से चल रहा धरना शुक्रवार को अधिशाषी अभियंता और भाकियू के नेताओं के बीच हुई वार्ता के बाद खत्म हो गया। पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर आते ही धरना व प्रदर्शन समाप्त हो जाएगा। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम, केशनपाल सिंह , अंबोल सिंह, देवेंद्र सिंह आदि भाकियू नेताओं और अधिशाषी अभियंता सरोज कुमार के बीच सबस्टेशन में करीब दो घंटे चली वार्ता के बाद सारी समस्याओं के निस्तारण का फैसला विभाग ने लिया है। उपकेंद्र में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर देर रात तक पहुंचा देने की बात हुई। 132 केवीए पावर हाउस से 45 दिनों के अंदर सीधे सप्लाई जारी की जाएगी, पहाड़पुर फीडर से नगर का फीडर अलग कर दिया जाएगा, चंदापुर फीडर की जर्जर तारों को 15 दिनों के अंदर बदल दिया जाएगा। वादों से भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि इन मांगों को 15 दिनों के अंदर निस्तारण नही किया गया तो पुन: आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर अभय मिश्रा, राजा तिवारी, छेद्दू सिंह, फूल सिंह, ओमनाथ सिंह, फूलचंद्र, मुन्नू दुबे, रामचंद्र विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन