{"_id":"36-198484","slug":"Fatehpur-198484-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती में अभिलेखों का हो सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती में अभिलेखों का हो सत्यापन
Fatehpur
Updated Sat, 20 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने शिक्षामित्र समस्याओं का निराकरण कराने की मांग उठाई है। शुक्रवार को संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षामित्रों के अभिलेखों का तत्काल सत्यापन कराने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल ने प्राथमिक स्कूल सेमरइया में सहायक अध्यापक पद पर समायोजित सुधा पाल को प्रसूति अवकाश देने की भी मांग की। बाद में 7 सूत्रीय ज्ञापन दिया। बीएसए ने सभी समस्याओं का निस्तारण का आश्वासन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि मलवां विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय उमरगहना की शिक्षामित्र लक्ष्मी देवी को अभी तक सहायक अध्यापक पद का नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया, जो अविलंब जारी किया जाए। बेसिक शिक्षा विभाग से नियुक्त शिक्षामित्रों का 2005-06 का बकाया मानदेय भुगतान किया जाए। सुधापाल का तत्काल प्रसूति अवकाश स्वीकृत किया जाए। सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षामित्रों के अभिलेखों का सत्यापन कराकर वेतन भुगतान किया जाए। समायोजन के समय की गई गड़बड़ी दूर करते दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अन्य सभी शिक्षामित्रों का मानदेय समय से भुगतान कराया जाए। प्रतिनिधि मंडल में संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भदौरिया, महामंत्री रवींद्र प्रकाश पटेल, ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन