{"_id":"36-198480","slug":"Fatehpur-198480-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत दो ने की जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत दो ने की जान देने की कोशिश
Fatehpur
Updated Sat, 20 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को महिला समेत दो लोगों ने जान देने का प्रयास किया है। परिजनों ने उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के परिजनों ने बताया कि बीमारी के कारण आत्मघाती कदम उठाया, जबकि किशोर के मामले में कारणों का पता नहीं चल सका। थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी जर्मन सिंह की पत्नी कामिनी देवी सुबह खेतों पर काम काज निपटाने के लिए गई। वह दोपहर को घर वापस नहीं आई। उसकी पड़ताल में परिजन खेत पहुंचे। जहां पर महिला के बगल में फिनायल की खाली बोतल पड़ी मिली। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार रहती थी। इसी वजह के कारण महिला ने जान देने की कोशिश की है। उधर, थाना क्षेत्र के ही जागेश्वर धाम निवासी रघुनाथ का पुत्र आकाश गोस्वास्मी ने दोपहर को घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी कमरे से अचानक चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर किशोर को बाहर निकला। उसकी हालत गंभीर देखकर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया।
विज्ञापन