फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   रिकार्डतोड़ कटौती, सबस्टेशन में तोड़फोड़

रिकार्डतोड़ कटौती, सबस्टेशन में तोड़फोड़

Sat, 20 Sep 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sat, 20 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बिंदकी। तहसील मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति में की जा रही रिकार्डतोड़ कटौती को लेकर चारों तरफ हाहाकार मच गया। आक्रोशित सैकड़ों किसानों ने दरवेशबाद सबस्टेशन में जमकर तोड़फोड़ की। आपरेटर की पिटाई कर जबरन बिजली चालू कराई। उधर, भाजपायुमो के कार्यकर्ताओं ने बिजली अधिकारियों का पुतला फूंका। भाकियू के नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बेमियादी आंदोलन की धमकी दी है। उपकेंद्र में हुई तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे कोतवाल ने आधा दर्जन किसानों को हिरासत में लिया है। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की हो रही रिकार्ड तोड़ कटौती को लेकर आखिर शुक्रवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा, ट्रैक्टरों में सवार होकर सैकड़ों किसान दरवेशाबद सबस्टेशन में लगभग 12 बजे जा धमके। धरना प्रदर्शन करने के इरादे से पहुुंचे किसानों का आक्रोश उस समय और बढ़ गया जब देखा कि उपकेंद्र में बिजली थी, लेकिन आपरेटर अमित कुमार ने सप्लाई बंद कर रखी थी। पूछने पर कहा कि जब ऊपर से आदेश मिलता है, तो आपूर्ति शुरू की जाती है। इतने में किसानों ने पहले आपरेटर की धुनाई की और बाद में नवनिर्मित सबस्टेशन में तोड़ फोड़ शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाल भानुप्रताप सिंह भारी पुलिस बल लेकर पहुंच गए, उन्हाेंने आधा दर्जन किसान महावीर पुत्र विपाती, कुंदन पुत्र मंगली, ब्रजभूषण पुत्र लाला निवासी जाफराबाद, बाबूलाल पुत्र हरिशंकर, प्रभाकर पुत्र दयाराम निवासी शाहपुर, अखिलेश पुत्र अमर जैनपुर को हिरासत पर ले लिया। इन किसानों ने बताया कि दरवेशाबाद सबस्टेशन के एसडीओ ट्रांसमिशन, आपरेटर नलकूप चालकों ,आटा चक्की, कारखानों के संचालकों से माहवारी रुपये की मांग करते हैं, जिसे न देने पर मिलने वाली बिजली आपूर्ति भी नियमबद्ध तरीके से नहीं देते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप किसानों की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। किसान भुखमरी की कगार पर आ गया है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी बिजली विल बढ़ा चढ़ाकर ही भेजते है।
विज्ञापन


इंसेट
भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला
बिंदकी। नगर में लगातार चल रही बिजली की रिकार्ड तोड़ कटौती से आक्रोशित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों का पुतला बनाकर गांधी चौराहे में आग लगा दी। नगर अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष रामजी गुप्ता, मधुराज विश्वकर्मा, किशन पांडेय, अंकित शुक्ला आदि ने कहा कि नगर में मात्र 24 घंटे में एक दो घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिससे उमस भरी गर्मी में जीना हराम है, बिजली आपूर्ति में निर्भर नगर की पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पाती है। इससे बिजली पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। यदि 24 घंटे के अंदर बिजली आपूर्ति ठीक न की गई तो बांदा सागर हाइवे मार्ग जाम करके आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
कई इलाकों में पानी का जबर्दस्त संकट
बिंदकी। चार माह से बिजली की चल रही अघोषित कटौती से भीषण गर्मियों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। नगर वासियों को गर्मी के साथ ही बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में किसानों की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है। यहां तीन दिनों में मात्र चार घंटे बिजली दिए जाने से हालात बेकाबू हो गए, बिलबिलाए लोगों के धैर्य का बांध टूट गया है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है, प्रशासनिक अधिकारियों के पूर्व में दिए गए आश्वासन झूठे साबित हो रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है, शासन से कम किए गए शेड्यूल के अनुसार बिजली न देकर चौबीस घंटे में मात्र एक- दो घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है।



इंसेट
दुकानों के नहीं उठे शटर
बिजली समस्या को लेकर भाकियू के चल रहे आंदोलन में शुक्रवार को किशनपुर नगर के सभी व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सभी व्यापारी धरना प्रदर्शन में शामिल रहे। इसी समस्या को लेकर पहली बार नगर बंद रहा। व्यापारी सौरभ, विकास मिश्रा, छेद्ू चौरसिया, शुभम शुक्ला, गुड्डू अग्रवाल आदि व्यापारियों ने बताया कि बिजली समस्या को लेकर बाजार बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed