{"_id":"36-198476","slug":"Fatehpur-198476-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हल पर गिरा, पेट फटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हल पर गिरा, पेट फटने से मौत
Fatehpur
Updated Sat, 20 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र में खेतों की जुताई करते वक्त अचानक हल का जुआ टूट गया। किसान अनियंत्रित होकर पेट के बल हल पर गिर पड़ा। हल किसान के पेट में जा घुसा। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों मेें कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के भेजा है। थाना क्षेत्र के पठारी गांव निवासी रामदुलारे का 50 वर्षीय पुत्र रुद्रपाल गुरुवार शाम को गांव स्थित अपने खेतों में बैलों से जुताई कार्य कर रहा था। अचानक हल का जुआ टूटकर अलग हो गया। इससे किसान अनियंत्रित होकर पेट के बल हल पर गिर पड़ा। इससे हल का ऊपरी हिस्सा किसान के पेट में घुस गया। हादसा देख आसपास खेतों में काम रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उसे बचाकर घर पहुंचाया। परिजनों ने हालत गंभीर देखकर नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। किसान के बेटे मेवालाल ने बताया कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान ही उसके पिता की मौत हो गई। घटना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। उसके पिता की कड़ी मेहनत से ही परिवार का भरण पोषण होता था।
विज्ञापन