फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   राजकीय नलकूपों का निर्माण कार्य ठप

राजकीय नलकूपों का निर्माण कार्य ठप

Sat, 20 Sep 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sat, 20 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। एक तरफ सरकार सूखा घोषित जिलों में हर संभव मदद की घोषणा कर रही है, वहीं राजकीय नलकूपों का निर्माण कार्य अधर में है। नतीजतन फसलों की सिंचाई पूरी तरह से प्रभावित है। विभाग की लापरवाही से अभी तक 14 में से मात्र दो नलकूपों निर्माण कार्य पूरा हुआ है। नलकूपों का कायाकल्प न होने से आसपास की खेत के किसान सिंचाई से वंचित है। प्रदेश सरकार ने नहर और राजकीय नलकूपों से मुफ्त फसल सिंचाई की घोषणा की है। इसी के तहत वर्ष 2013-14 में शासन से 14 राजकीय नलकूपों का निर्माण किया जाना था। सरकार के मंशानुरूप किसान अपनी फसलों की सिंचाई मुफ्त कर सके। पानी के अभाव से अधिकतर किसानों की फसलें नष्ट न हाें, लेकिन विभाग की लापरवाही से अब तक 14 में से सिर्फ दो नलकूप ही चालू किए जा सके हैं। शेष नलकूपों का निर्माण कार्य अधर में पड़ा हुआ है। किसानों के मुताबिक अगर नलकूपों का निर्माण सही टाइम पर हो गया होता तो नलकूप क्षेत्र के आसपास की फसलों को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन


चल रहे नलकूप
ब्लाक गांव नलकूप संख्या
-------------------------------------
बहुआ बावन 183 एफजी
ऐरायां बहलोलपुर 245 केजी
------------------------------------
निर्माणाधीन नलकूप-
----------------------------------
खजुहा इटरा 256 बीजी
खजुहा मंझेपुर 257 बीजी
खजुहा बारागांव रिबोर 177 बीजी
खजुहा मऊदेव 258 बीजी
खजुहा नरायनपुर 259 बीजी
भिटौरा मलाका 184 एफजी
भिटौरा करमचंद्रपुर सांड़ा 185 एफजी
असोथर देवलान 186 एफजी
असोथर देवलान रिबोर 64 एफजी
असोथर खेम का डेरा 187 एफजी
असोथर सरकंडी 188 एफजी

कोट
‘सभी नलकूपों की बोरिंग पूरी हो गई है। इस्टीमेट बनवा कर बिजली बिजली लगाने के लिए धनराशि भी जमा कर दी गई है। बिजली लगते ही सभी नलकूप चला दिए जाएंगे।’ - दीपक मलिक- अधिशाषी अभियंता नलकूप खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed