फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बोर्ड के उर्दू टापरों को सीएम करेंगे सम्मानित

बोर्ड के उर्दू टापरों को सीएम करेंगे सम्मानित

Sat, 20 Sep 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sat, 20 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रदेश सरकार यूपी बोर्ड के टॉपरों के बाद अब हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के उर्दू विषय के जिला टापरों को पुरस्कृत करने की तैयारी में है। उर्दू टापरों को 27 सितंबर को लखनऊ में 5 हजार का चेक, प्रमाणपत्र देकर सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव सम्मानित करेंगे। प्रदेश सरकार के सचिव डा. शमीम अहमद द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे गए पत्र में यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उर्दू विषय में जिला टाप करने वालों को सम्मानित करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि इसमें सिर्फ उर्दू विषय की परीक्षा देने वाले भी पात्र होंगे। ऐसे मेधावियों को चिन्हित करके जिला विद्यालय निरीक्षक को साथ लखनऊ लाने के निर्देश दिए गए हैं। मेधावी को अपना बैंक खाता, संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य का नाम और पूरा पता, ईमेल आईडी urduakademi@yahoo.in मोबाइल नंबर 09621283640 पर सूचित करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed