{"_id":"36-198345","slug":"Fatehpur-198345-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर न आने से सूख रही रबी की फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर न आने से सूख रही रबी की फसलें
Fatehpur
Updated Fri, 19 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। विजईपुर विकास खंड की निचली रामगंगा नहर सूखी पड़ी है। नहर कमांड एरिया के आधा सैकड़ा गांव की खरीफ की फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं। वहीं सिल्ट सफाई न होने से जब नहर में पानी आता है तो टेल तक नहीं जाता है। किसान नहर में पानी छोड़ने की लगातार मांग कर रहे हैं। जरौली पंप कैनाल से जुड़ी इस नहर में असोथर, नरैनी, निहालपुर, सिलमी, मुगरिहापुर, सधुवापुर, एकौरा, पौली, तक्कीपुर, कठरिया, भदौहा, भीमपुर, रक्षपालपुर, सरवनपुर निदौंरा, डेंडासई, लिहाई, धाता, गढ़वा और सिटकिहा सहित आधा सैकड़ा गांवों क ी फसलों की सिंचाई इस नहर से होती है। क्षेत्र के लालचंद्र, रामदुलारे, लल्लू, चंद्रभूषण, रामबरन, राजकरन, रामबहादुर, राकेश, दुखीलाल और रामकुमार ने बताया कि फसलों की सिंचाई के समय नहर में पानी नही आता है। पानी की जब अधिक जरूरत नहीं होती है। तब नहरों में पानी आता है। इन किसानों ने बताया कि फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन