{"_id":"36-198337","slug":"Fatehpur-198337-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान
Fatehpur
Updated Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। लंबी बीमारी से आजिज आकर बुजुर्ग महिला ने ट्रेन से कटकर जिंदगी खत्म कर ली। गुरुवार की सुबह रेलवे क्रासिंग पर एक 60 वर्षीय वृद्धा ने बीमारी से तंग आकर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। रेलवे पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के ईट गांव निवासी हरीलाल गुप्ता नगर के रामनगर मोहल्ले में पत्नी के साथ रहते हैं। बताते हैं कि पत्नी धर्मावती काफी दिनों से पेट के मर्ज से परेशान थी। कई डाक्टरों को दिखाने के बाद भी फायदा न होने पर वह परेशान थीं। तंग आकर रेलवे क्रासिंग पर जाकर डाउन ट्रैक पर कानपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी की सामने कू द गई, जिससे उसके चीथड़े उड़ गए। परिजनों ने मौके पर जाकर शव की शिनाख्त किया।
विज्ञापन