{"_id":"36-198334","slug":"Fatehpur-198334-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण की जानकारी दी
Fatehpur
Updated Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। एनसीसी निदेशालय द्वारा निर्देशित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर मंडी समिति में शुरू हो गया है। इस दस दिवसीय शिविर के दौरान छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की जानकारी दी गई। कैंप में बांदा तथा फतेहपुर जिले के दस कालेजों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं। कैंप कमांडेंट कर्नल आरएम शर्मा ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान अनुशासन सिखाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस दौरान कैडेटों को शस्त्र विद्या, युद्ध कौशल, ड्रिल, सामाजिक सेवा, अग्निशमन, प्रारंभिक चिकित्सा नेतृत्व क्षमता व उसका विकास, व्यक्तित्व विकास के साथ साथ समाज में व्याप्त तमाम कुरीतियों व विसंगतियों के विरुद्ध जन जागरण, जागरुकता और देश प्रेम से ओम प्रोत चरित्रवान नागरिक गुणों का विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। कैंप में डिप्टी कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल विभव मान सिंह मौजूद रहे। सूबेदार मेजर सुरेंद्र प्रसाद के साथ ही मेजर एसएस निगम, लेफ्टिनेंट संजय सिंह, चीफ आफीसर मंगल प्रसाद, फर्स्ट आफीसर संतोष द्विवेदी व मान सिंह सहित एक दर्जन फौज के कुशल प्रशिक्षक कैंप का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन